Tuesday, July 12, 2011

910,603,234,300,000 रु. भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए!

ये हैं उन घोटालों का लेखा जोखा जो आजादी के बाद से अब तक लोगों के सामने आएं है। ऐसा नहीं है कि यह सूची अपने आप में अंतिम है। दरअसल ये वे घोटालें हैं जो पकड़े गए और जनता की नजर में आ सकें। घोटालों की इस पूरी राशि को जोड़ दिया जाए तो यह 910,603,234,300,000 रूपए बैठती है जो अमेरिकन डॉलर में 20.23 खरब के बराबर है। अगर इस राशि को भारत के कल्याण के लिए लगाया जाए तो भारत रातों-रात सुपर पावर बन जाएगा। और भारत की तमाम तरह की सामाजिक समस्याओं जैसे गरीबी,बेरोजगारी,अशिक्षा,कुपोषण आदि से आसानी से निजात पाया जा सकता है। ऐसा भी नहीं है कि यह सूची अंतिम है बल्कि इसमें आए दिन जो नित्य नए घोटाले उजागर होते जा रहे है अगर उन्हें भी मिला दिया जाए तो हम एक बिलकुल नई बढ़ी हुई राशि पाएंगे।